मार्च 17, 2025 11:34 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज और कल राज्य के अधिकांष जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। लेकिन अगले 3-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।