मई 14, 2025 12:47 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की

मौसम विभाग ने गोड्डा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल परगना, कोयलांचल और कोल्हान का इलाका लू की चपेट में रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के कई हिस्सों में 15 मई से मौसम में बदलाव होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला