मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 17, 2025 9:08 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 19 जुलाई तक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 19 जुलाई तक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। रांची मौसम केंद्र ने पलामू, गढ़वा, चतरा और हज़ारीबाग़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि रांची, कोडरमा, देवघर, चतरा और अन्य 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में पलामू संभाग के चार जिलों में तेज़ हवाओं और गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है।

 

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड से होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है।  झारखंड में अगले 48 घंटों तक तेज बारिश की संभावना है।