मौसम विभाग ने आज रांची, धनबाद और देवघर समेत झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में नौ जुलाई तक गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। राज्य में एक जून से अब तक औसत से 80 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में जुलाई माह में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Site Admin | जुलाई 4, 2025 6:23 अपराह्न
मौसम विभाग ने झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की