राज्य के कई हिस्सों में आज से 29 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमंग मौसम विभाग ने जताया है। इस दौरान देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, ज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान राज्य का न्यूनतम और अधिकतम तापमान बीस से तीस डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Site Admin | मार्च 24, 2024 2:54 अपराह्न
मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया