दिसम्बर 10, 2024 11:27 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड के अधिकांश जिलों में कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया

 

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह में कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में कोहरे के साथ आंशिक बादल छाया रहेगा। मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने कहा कि अब बारिश नहीं होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आयेगी, इससे ठंड बढ़ेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला