जुलाई 1, 2024 8:52 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने जुलाई में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना व्‍यक्‍त की

 

मौसम विभाग ने जुलाई में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। जुलाई के दौरान पूर्वोत्‍तर भारत के कई हिस्सों और देश के पश्चिमोत्तर, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य और सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

 

पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों तथा दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। पश्चिमी तट को छोड़कर पश्चिमोत्‍तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

 

मध्य भारत, पूर्व और पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला