मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
डॉ. रॉय ने यह भी कहा कि अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और पश्चिमी भारत में गर्म और नमी की स्थिति बनी रहेगी।