मौसम विभाग ने आज और कल जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड और शीत लहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने कहा कि आज पश्चिमोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और तटीय तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।