मौसम विभाग ने गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों को इन राज्यों की यात्रा न करने की सलाह दी है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में, मौसम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि कल से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है।