अगस्त 22, 2025 9:28 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने जताया दिल्ली में मध्यम वर्षा होने का अनुमान

राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम  तापमान 34 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।