फ़रवरी 5, 2026 10:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने जताया जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि कल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला