मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कारइक्काल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 11 दिसम्बर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।