नवम्बर 13, 2025 11:30 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने जताई केरल और माहे में मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी की है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 407 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण को लागू कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला