मौसम विभाग ने आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना जताई है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों और पर्वतीय जिलों के निचले हिस्सों में बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
इस बीच, गुरुवार से हुई बारिश के चलते राज्यभर में कई सड़क मार्ग बंद है। उत्तरकाशी जिले में डबरानी के पास हिमस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। वहीं चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। चमोली जिले के 40 से अधिक गांव बर्फ से ढके हैं।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, ज्योर्तिमठ, चोपता, औली, मलारी में बर्फबारी से हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। रुद्रप्रयाग जिले में बारिश व बर्फबारी से केदारघाटी शीतलहर की चपेट में है।