मौसम विभाग ने आज गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में कल भारी बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ ही, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और गुजरात में कल गर्म तथा उमस भरे मौसम का अनुमान है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 8:26 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया