मार्च 11, 2026 10:11 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने गुजरात में कल भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गुजरात में कल भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कल गरज और चमक के साथ तूफान की आशंका व्‍यक्‍त की है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।