मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2025 8:47 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने केरल, दक्षिण कोंकण, कर्नाटक के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज केरल, दक्षिण कोंकण, कर्नाटक के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और असम में भी तेज़ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में अगले दो से तीन दिन तक अत्याधिक तेज़ वर्षा होने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी कराईकल और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इधर, दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में तेज़ हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान और जम्मू के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कल तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला