अगस्त 5, 2025 9:01 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक के तटीय और कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों, आंध्रप्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और लक्षद्वीप में अगले तीन से चार दिनों में अत्‍यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। जम्‍मू-कश्‍मीर, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। देश के पूर्वी और मध्‍यवर्ती क्षेत्र, मध्‍य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, बिहार, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में भी आज तेज बारिश की संभावना है। इधर, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में भी आज गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।