मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कल तक कुछ स्थानों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक छिटपुट बारिश और हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
News On AIR | फ़रवरी 8, 2026 2:32 अपराह्न
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया