मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश में तेज लू चलने की भविष्यवाणी की है। वहीं, विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तरी गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने का अनुमान है। विभाग ने अनुसार कोंकण और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने कल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ तूफान आने की भी भविष्यवाणी की है।
News On AIR | मार्च 8, 2026 9:37 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश में तेज लू चलने की संभावना जताई