मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के भीतर देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में अधिकतम तापमान, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, अगले 5 दिनों में मध्य भारत में, तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका है।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है।
वहीं, तेलंगाना में, कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड रही है। छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
राज्य में अधिकतम तापमान जगतियाल जिले के जैना और नलगोंडा जिले के मदुगुलापल्ली में 46 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम सीमा के क्षेत्र में कपरा में सबसे अधिक तापमान 43 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हफीजपेट में 43 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।