जनवरी 12, 2026 8:44 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने कल पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का अनुमान लगाया है।  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 17 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। 
 
विभाग ने कल तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर शीत लहर पड़ने की आशंका जताई है। वहीं, उत्तराखंड में भी कल तक कई जगहों पर ठंड रहेगी।