मौसम विभाग ने कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है।
इधर दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक – ए.क्यू.आई. 379 दर्ज किया गया।