अक्टूबर 23, 2025 9:03 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो दिन आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। पूर्व मध्य अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और आसपास के इलाकों में भी कल तूफान का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।