दिसम्बर 13, 2025 9:43 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कल कर्नाटक के भीतरी भागों और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी कल घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 15 दिसम्‍बर तक बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है।