मई 17, 2026 9:33 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल उत्तर भारत में भीषण लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में 26 मई तक पहुंचने की संभावना है, जिसमें चार दिनों का अंतर हो सकता है। विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण लू का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और विदर्भ में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
 
विभाग ने कल कर्नाटक में गरज के साथ ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कल गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍कल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला