मौसम विभाग ने कल अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और राजस्थान में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की संभावना व्यक्त की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भी कल ऐसी ही स्थिति रहेगी। विभाग ने अगले दो दिन तक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे इस महीने की 25 तारीख तक उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, ओमान तट, दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर और सोमालिया तट पर समुद्र में न जाएं।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 9:24 अपराह्न
मौसम विभाग ने कल अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और राजस्थान में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की संभावना व्यक्त की