मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तरी और मध्य जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। कलबुर्गी जिले में सबसे अधिक तापमान 42 दशमलव 7 डिग्री और बेंगलुरु में 37 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को लू से बचने के लिए घरों में ही रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गयी है।
हालांकि मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।