मई 26, 2025 10:14 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने तटवर्ती और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज भारी व्यक्त का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप, कोंकण, गोवा और महाराष्‍ट्र में भी आज बारिश हो सकती है। दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब और राजस्‍थान में अगले दो-तीन दिन के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में आज गरज के साथ वर्षा हो सकती है जबकि राजस्‍थान में लू और रेतीली आंधी चलने की संभावना है।