अक्टूबर 18, 2025 10:14 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताया भारी वर्षा का अनुमान

 

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

विभाग ने कहा है कि ओडिशा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। कल केरल, कर्नाटक के तटों और आसपास के समुद्री क्षेत्रों, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, मालदीव, दक्षिण पूर्व अरब सागर के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य अरब सागर के आस-पास के हिस्सों और मन्नार की खाड़ी में तूफानी मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।