अक्टूबर 16, 2025 10:16 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज़ बारिश का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। कल केरल, कर्नाटक के तटों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर भी तेज़ हवाएँ चलेंगी।