मौसम विभाग ने कल दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग ने कहा है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया है। विभाग ने अगले दो दिनों तक खराब मौसम के कारण मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।