मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 22, 2025 7:22 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, गुजरात, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब और सिक्किम में भी अगले दो तीन दिन में तेज बारिश हो सकती है। उधर, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर तेज़ हवा और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, कोंकण, गोवा, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ में आज तेज़ हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।