जुलाई 24, 2025 10:32 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक अत्‍यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस महीने की 28 तारीख तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी इस महीने के अंत तक यही स्थिति बनी रहेगी। देश के दक्षिणी भाग में, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे और तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कल गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।