जनवरी 10, 2026 9:50 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताया शीतलहर का अनुमान

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में भारी बारिश की संभावना जताई है।