मौसम विभाग ने कल आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार 22 अक्तूबर तक तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।