मार्च 16, 2025 11:27 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर आज भीषण-लू चलने की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर आज भीषण लू चलने की आशंका व्‍यक्‍त की है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरी तेलंगाना में आज और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सौराष्ट्र तथा कच्छ में अगले दो दिन लू चलने की संभावना है।

   

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि ओडिशा में आज भीषण लू चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अगले दो दिनों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

   

विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर आज गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

   

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में मूसलाधार वर्षा की भी संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तूफान आने की संभावना है।