सितम्बर 26, 2025 8:41 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के बाद ओडिशा के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्‍य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

 

इस कम दबाब के क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर आगे बढ़ सकता है। इसके पश्चिमोत्‍तर और दक्षिण ओडिशा की पश्चिम मध्‍य बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्रों और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के ऊपर दबाव में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। इसके लगभग कल सुबह तक दक्षिण ओडिशा – उत्‍तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। कम दबाव के असर के कारण रविवार तक ओडिशा में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।