जनवरी 28, 2025 8:23 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

अगले दो-तीन दिन में रात और सुबह के समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

 

विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की सम्‍भावना नहीं है।