मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज से शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 1 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों और पंजाब व हरियाणा आज से 1 जनवरी तक शीत लहर की रहने की संभावना है। राजस्थान में आज ठंड का प्रकोप रहेगा।
Site Admin | दिसम्बर 29, 2024 9:19 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज से शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया
