जून 29, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के कई इलाकों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

 
 
मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में कल तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पंजाब, सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ स्‍थानों पर आज तेज वर्षा हो सकती है। कोंकण, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र और गुजरात  के तटीय इलाके में भी अगले छह दिन यही स्थिति रहेगी।
 
 
मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, उत्‍तर पश्चिमी और उत्‍तर पूर्वी हिस्‍से में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।