मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बिहार के कुछ स्थानों पर भी घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कल पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 9:09 अपराह्न
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया