नवम्बर 24, 2025 10:30 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट का जताया अनुमान

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में कल तेज बारिश होने की संभावना है। कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज रात 8 बजे तक 377 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण तीन को लागू किया है।