मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस महीने की 12 तारीख तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक, बिहार और झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है।
इस बीच, कल अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक तेज बारिश होने की संभावना है।