अप्रैल 5, 2025 9:12 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज से बुधवार तक गुजरात और राजस्थान में और सोमवार से बुधवार तक मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है

मौसम विभाग ने आज से बुधवार तक गुजरात और राजस्थान में और सोमवार से बुधवार तक मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को दक्षिणी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी रहेगी। आज गुजरात, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तराखंड, उत्तरी बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के शेष हिस्सों, दक्षिणी बिहार, झारखंड, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से 3 डिग्री अधिक है।

    इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार के दौरान पूर्वी भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज और कल केरल और माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला