दिसम्बर 29, 2024 1:57 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज से उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी की

 
मौसम विभाग ने आज से उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
 
 
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे और उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा पूर्वी भारत में लगभग 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में ज्‍यादा बदलाव होने की उम्‍मीद नहीं है। दिल्‍ली में अगले कुछ दिनों आसमान साफ रहने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।