जुलाई 15, 2025 2:07 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर अत्‍यधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर अत्‍यधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होगी। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि इन राज्यों में पहले से ही ओरेंज अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, केरल और तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश हो सकती है।