अगस्त 5, 2025 3:45 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज रांची में वज्रपात की आशंका जताई

मौसम विभाग ने आज रांची, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में वज्रपात की आशंका जताई है।

साथ ही राज्यभर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया  है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।