मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 25, 2025 10:56 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

राज्य में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में रांची समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। वज्रपात की चपेट में आने से सात मवेशियों की भी जान गयी है। मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा समेत 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल भी रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला